जिले में कोरोना के 135 नए मामले सामने आए, 452 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

0

जिले में कोरोना के 135 नए मामले सामने आए, 452 हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या

हिसार!

वीरवार को जिले में कोरोना के 135 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 452 हो गई है। उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया अभी तक 3 लाख 98 हजार 450 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के 17 हजार 886 केस आ चुके हैं, इनमें से 17 हजार 95 संक्रमित रिकवर हो चुके हैं। अभी तक 339 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिले का रिकवरी रेट फिलहाल 95.58 प्रतिशत है।WhatsApp Image 2021 04 08 at 4.38.22 PM

उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से उपर जा रहा है। ऐसे में वैक्सीनेशन ही स्वयं का सुरक्षित रखने का सबसे मजबूत विकल्प है। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें वैक्सीनेशन के कार्य में लगी हुई है, इसलिए 45 वर्ष से उपर के सभी नागरिक जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन करवाएं। उपायुक्त ने कहा कि दवाई के साथ कड़ाई भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कोविड-19 हैल्थ प्रोटोकॉल की अनुपालना की अपील करते हुए कहा कि मास्क, स्वच्छता तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करके कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here