“1 हाई अलर्ट:Chandigarh Bomb Threat बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस सतर्क, सभी स्कूलों के आसपास पुलिस बल तैनात”

0
“1 हाई अलर्ट:Chandigarh Bomb Threat बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस सतर्क, सभी स्कूलों के आसपास पुलिस बल तैनात”

यूटी चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम Chandigarh Bomb Threat से संबंधित धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए

बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट, सभी स्कूलों के आसपास पुलिस बल तैनात चंडीगढ़, 29 जनवरी Chandigarh Bomb Threat (TNT)। चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया है। पुलिस के मुताबिक एहतियाती कदम के तौर पर 29 जनवरी से सभी स्कूलों के अंदर और आसपास पुलिस फोर्स की रेगुलर तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

दरअसल, बुधवार को यूटी चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम Chandigarh Bomb Threat से संबंधित धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे। जैसे ही यह जानकारी पुलिस को मिली, बिना किसी देरी के तुरंत कार्रवाई की गई। जानकारी मिलते ही एंटी-सबोटेज टीम, बम निरोधक दस्ता, स्थानीय पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस सेवाएं और पीसीआर टीमें संबंधित स्कूलों में तुरंत पहुंच गईं।

सभी स्कूल परिसरों की बहुत ही बारीकी और गंभीरता से जांच की गई ताकि किसी भी तरह के खतरे को समय रहते टाला जा सके। Chandigarh Bomb Threat पूरी जांच के बाद यह साफ हो गया कि किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई गई है। फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और जो भी इस तरह की अफवाह या धमकी फैलाने में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

चंडीगढ़ पुलिस ने यह निर्णय लिया है कि 29 जनवरी 2026 से सभी स्कूलों के आसपास और अंदर नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और स्कूलों का संचालन सुरक्षित व सुचारू रूप से जारी रखना है। Chandigarh Bomb Threat

चंडीगढ़ पुलिस ने आम जनता से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों या सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों पर भरोसा न करें। ऐसी भ्रामक जानकारी से बेवजह डर और अशांति फैलती है, जो किसी के हित में नहीं है। Chandigarh Bomb Threat

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि शांत रहें और सहयोग बनाए रखें। पुलिस का कहना है कि छात्रों, शिक्षकों, स्कूल स्टाफ और आम जनता की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।Chandigarh Bomb Threat

अगर किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या कोई जानकारी मिले तो तुरंत 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। Chandigarh Bomb Threat–आईएएनएस पीआईएम/वीसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here