स्मृति मंधाना Smriti Mandhana-पलाश मुच्छल की शादी टली: पिता की तबीयत बिगड़ी

0
स्मृति मंधाना

सांगली में शुरू होने वाली तैयारियां रोकनी पड़ीं
लव स्टोरी से लेकर प्री-वेडिंग तक- जानें अब तक क्या-क्या हुआ ?

http://स्मृति मंधाना Smriti Mandhana-पलाश मुच्छल की शादी टली: पिता की तबीयत बिगड़ी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और युवा म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुच्छल की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी शादी का समारोह रविवार दोपहर को सांगली में धूमधाम से होना था, लेकिन अचानक आए पारिवारिक संकट ने सारी खुशियां फिलहाल रोक दीं। स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत खराब होने के बाद परिवार ने शादी को कुछ समय के लिए टालने का फैसला किया है. इस खबर की पुष्टि क्रिकेटर की मैनेजमेंट टीम के सदस्य तुहिन मिश्रा ने की है. मेहंदी-संगीत के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई

सांगली के समडोली रोड स्थित मंधना फार्म हाउस में शनिवार रात मेहंदी और संगीत का रंगारंग जश्न मनाया गया. इस जश्न में दोनों के परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए. कॉन्सर्ट के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं.

शादी की मुख्य रस्में रविवार दोपहर से शुरू होनी थीं, लेकिन उससे ठीक पहले स्मृति के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें तुरंत सांगली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर परिवार ने समारोह को आगे बढ़ाने का फैसला किया। संगीत में पलाश के लिए स्मृति का खास सरप्राइज

प्री-वेडिंग फंक्शन के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें संगीत समारोह में स्मृति मंधाना की खूबसूरत परफॉर्मेंस फैन्स का दिल जीत रही है। वीडियो में स्मृति अपने मंगेतर पलाश के लिए खास डांस करती नजर आ रही हैं. इस परफॉर्मेंस ने न सिर्फ परिवार और मेहमानों को हैरान कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी ग्रेस और स्माइल की तारीफ कर रहे हैं.

इस खुशी के मौके पर टीम इंडिया के उनके साथियों समेत उनके कई दोस्त पहुंचे और प्री-वेडिंग सेरेमनी में रंग भर दिया।

कैसे शुरू हुई स्मृति-पलाश की प्रेम कहानी? स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात साल 2019 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मुंबई में हुई थी। दोनों के बीच यूं ही बातचीत शुरू हुई और फिर ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
करीब पांच साल तक चुपचाप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बाद दोनों ने 2024 में फैंस के सामने अपने रिश्ते का ऐलान किया।

अब 6 साल के लंबे सफर के बाद दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन हालात के चलते यह कदम कुछ समय के लिए रोक दिया गया है।

डीवाई पाटिल स्टेडियम में फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया गया

पलाश मुछाल ने स्मृति को बेहद खास अंदाज में प्रपोज किया था. स्मृति को आंखों पर पट्टी बांधकर नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम ले जाया गया, जहां उन्होंने भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. पलाश ने मैदान के बीच में घुटनों के बल बैठकर स्मृति से अपने प्यार का इजहार किया.

इतना ही नहीं, उन्होंने अपने हाथ पर ‘SM18’ का टैटू भी बनवाया है, जो स्मृति के शुरुआती अक्षरों और उनके जर्सी नंबर का एक संयोजन है – जो उनकी भावनाओं और उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here