समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने सुनी आमजन की शिकायतें

0

http://समाधान शिविर में उपायुक्त महेंद्र पाल ने सुनी आमजन की शिकायतें

लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में वीरवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए और पारदर्शिता बनाए रखी जाए।
समाधान शिविर में नगर निगम के एक प्रार्थी द्वारा छुट्टी देने उपरांत भी गैर हाजिरी दिखाने व मानसिक प्रताडऩा की शिकायत पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने नगर निगम के कमिश्नर को मामले की जांच कर आगामी आवश्यक कार्यवाही करने की हिदायत दी। गांव देवां के एक प्रार्थी ने पूर्व सरपंच द्वारा गांव की फिरनी रास्ते पर अवैध कब्जे की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हिसार निवासी संतोष द्वारा नई सब्जी मंडी में फड़ किसी अनाधिकृत व्यक्ति को अलॉट करने व अवैध रूप से वसूली करने की शिकायत पर उपायुक्त ने मार्केट कमेटी के सचिव को मामले की जांच करने की हिदायत दी।
इसी प्रकार गांव मात्रश्याम निवासी ओमप्रकाश ख्यालिया ने जलघर में पानी की व्यवस्था करवाने व ट्यूबवेल की निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग पर उपायुक्त महेंद्र पाल ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। गांव किरमारा निवासी राममूर्ति ने लाडो लक्ष्मी योजना का आवेदन स्वीकृत न होने की शिकायत पर उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मामले की जांच कर विभागीय कार्यवाही करने की हिदायत दी।

अमोल स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी तलवंडी राणा के कर्मचारियों ने पीने के पानी की आपूर्ति बहाल करवाने की मांग तथा गांव सदलपुर निवासी एक प्रार्थी ने गांव में जलापूर्ति व सीवरेज के स्वीकृत निर्माण कार्यों में लापरवाही करने की शिकायत पर उपायुक्त ने जन स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को मामले की जांच कर आगामी आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव मात्रश्याम निवासी एक प्रार्थी ने नेशनल हाईवे पीरावाली पूल के पास सर्विस रोड पर अवैध कब्जे की शिकायत संबंधित एसडीएम को मौका मुआयना कर समस्या का समाधान करने को कहा।
इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, नगराधीश हरिराम, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here