रायबरेली बुजुर्ग मैन डेड बॉडी को कमरे में मिला

0

[ad_1]

रायबरेली: एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब कमरे से बाहर खून निकलता हुआ दिखाई दिया. आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो खून से लथपथ वृद्ध पड़ा था. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस हत्या और आत्महत्या में घंटो उलझी रही लेकिन अंत में आत्महत्या के आधार पर ही पुलिस ने जांच शुरू की. मामला रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव का है.

मच गई चीख-पुकार
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई गांव के रहने वाले रामशरण ने परिवार के साथ रात को भोजन किया और अपने कमरे में सोने चले गए. तड़के जब कुछ संदेहास्पद आवाज कमरे से आई तो बेटा अनिल कमरे के बाहर पहुंचा और देखा कि कमरे से खून बहकर बाहर आ रहा है. खून देखते ही अनिल चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर अन्य लोग भी पहुंच गए और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई.

मौके पर पहुंची पुलिस
परिजन रामशरण को आवाज देने लगे तो कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. जब दरवाजा तोड़कर परिजनों ने अंदर देखा तो अंदर रामशरण खून से लथपथ मृत पड़े थे. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की और मृत रामशरण का पंचनामा कर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
प्राथमिक जांच में पता चला है कि रामशरण काफी दिनों से टाइफाइड से पीड़ित थे, जिसके कारण उनके पेट और सिर में दर्द लगातार बना रहता था. यही कारण था कि वो मानसिक रूप से भी काफी परेशान भी रहते थे. लिहाजा रामशरण ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. पुलिस हत्या और आत्महत्या में काफी देर तक उलझी रही. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या का मामला साफ हो जाएगा.

बहू ने कही ये बात
बहू कांति देवी ने बताया कि सब लोग खेत में धान काटने गए थे. ”मैंने खाना बनाया और पापा को खाना खिलाकर कमरे में लेटने के लिए बोला. तब तक घर के अन्य लोग भी आ गए थे. मैं, मेरे पति और बच्चे एक कमरे में चले गए. मम्मी को अंदर वाले कमरे में भेज दिया और पापा को कहा कि बाहर बिस्तर लगा है लेट जाएं लेकिन पापा ने कहा बेड पर लगा दो. सुबह तड़के कुछ आवाज आई जिसपर हम लोग भाग कर गए तो देखा कि कमरे से बाहर खून निकल रहा है. दरवाजा तोड़कर देखा गया तो पाया गया कि पापा मृत हैं.”

यह भी पढ़ें:

अमेठीः दलित ग्राम प्रधान के पति को जिंदा जलाया, राजनीतिक दुश्मनी बताई जा रही वजह

मेनका गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, किसानों से 500 करोड़ की ठगी में ईडी से जांच की मांग

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here