राजस्थान विधानसभा सत्र 31 अक्टूबर से, जयपुर समाचार हिंदी में

0

[ad_1]

1 का 1

राजस्थान विधानसभा सत्र 31 अक्टूबर से - जयपुर समाचार हिंदी में





जयपुर । 15 वीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की दोबारा बैठक 31 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से होगी। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी के निर्देश की अनुपालना में विधानसभा के सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी ने विधानसभा की यह बैठक राज्य सरकार द्वारा अति आवश्यक शासकीय विधाई कार्य संपादित किए जाने के लिए की गई अनुशंसा पर बुलाई है। उल्लेखनीय है कि 15 वीं राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र की बैठक 24 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य – शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here