राजकीय महाविद्यालय हिसार में मनाया 53 वाँ राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
राजकीय महाविद्यालय हिसार में आज 53वें एन.एस.एस दिवस के उपलक्ष्य में एक बेहतरीन कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के आयोजन की मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दीप माला जी रही । उन्होंने विद्यार्थियों को एन.एस.एस का महत्व बताते हुए कहा कि एन.एस.एस एक परिवार की भांति है एवम् यह हमें मिलजुल कर रहना सिखाता है।कार्यक्रम का शुभारंभ एन.एस.एस स्वयंसेवको द्वारा एन.एस.एस गीत गाकर किया गया। इसके पश्चात विधार्थियों ने कवाली,हरियाणवी लोकनृत्य एवम् नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को एन.एस.एस के प्रति जागरूक किया। एन.एस.एस के प्रोग्राम ऑफिसरस श्री अशोक श्योरान,श्री राजेश पूनिया,श्रीमती सरोज एवम् श्रीमती सुमन द्वारा स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया एवम उन्होंने विधार्थियों को कर्तव्यपथ पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्री राजेन्द्र सेवदा, डा0 सुरेन्द्र कासनीया, श्रीमती सुदेश शर्मा, श्रीमती शशी बाला, श्रीमती जीत बाला उपस्थित रहें। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर हुआ।


