
हिसार के अनाज मंडी स्थित भूमि आश्रम में धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस कर्मचारियों ने भाग लेकर धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान बेसहारा लोगों ने कीर्तन का लुत्फ उठाया और महिला पुलिस कर्मचारी आश्रम में रहे लोगों के साथ धार्मिक गानों पर डांस करते नजर आई। बोलो गोविंद गोपाला जो न बोले उसका दिल काला, जो बोले हो वो किस्मत वाला, राम राम राम हो रही है सत्संग में ऐसी वैसी बात ना आवे मेरे मन में, ये माला तुलसी मैने गोकुल से मंगवाई, काला काला करे गुजरी काले का मत जिकर करे काले रंग पे मोरनी रुदन करे धार्मिक गानों ने नृत्य प्रस्तुत किए गए।
पुलिस कर्मचारी एएसआई सीमा यादव ने कहा कि वे पुलिस विभाग में नशा मुक्ति के तहत काम रही है और काफी समय से भूमि आश्रम में आकर अपनी सामाजिक सेवाए दे रही है सभी महिला कर्मचारी यहा कार्यक्रम में पहुची है और इन लोगों के साथ खुशिया सांझा की है। एएसआई मुखतियार सिंह ने कहा कि आज के दौर में मनवता सेवा बडा कोई बडा धर्म नही है उन्होने अपील की है अगर किसी बच्चे का जन्म दिन आए यहां बेसहारा लोगों के साथ अपनी खुशिया सांझा करें। समाज हरि सिंह बैनीवाल ने कहा कि यहा लगातार सत्संग के कार्यक्रम होते है। उन्होंने कहा कि जरुरत मंद बेहसहार लोगों के साथ मिलकर खुशिया मिलती है। समाज सेवी मंजूला खत्री ने कहा कि बेसहारा लोगों के साथ आते रहते है ऐसे में उन्होने युवाओं से अपील करते हुए घर में माता पिता की सेवा करो और जो जरुरत मंद व्यक्ति है उसकी सेवा के लिए जरुर आगे आए। आश्रम के मैनेजर मुकेश कुमार ने कहा कि भूमि आश्रम में 60 से अधिक लोग रह रहे है उनकी समय पर देख भाल की जाती है उन्होने कहा कि आज कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मचारी सहित अन्य सामाजिक लोगों ने भाग लिया है। और यहा रह रहे लोगों के साथ उन्हें प्रसाद वितरित करके खुशिया देने का काम किया है। मौके पर सीमा यादव, एएसआई राकेश, एएसआई ऊषा, एचसी सुमन, हरि सिंह बैनी, राम प्रताप जी सहित अन्य समाज सेवी लोग मौजूद थे.

