मांग में सिंदूर भरे दिखी साउथ हीरोइन “प्रिया प्राकेश वरिएर”

0

‘विंक गर्ल’  ने चुपके से कर ली शादी? मांग में सिंदूर भरे दिखी साउथ हीरोइन, सामने आई फोटो

प्रिया प्रकाश वारियर साल 2019 में सिर्फ एक आंख के इशारे से रातों-रात सेंसेशन बन गई थीं। उस दौरान कई बड़े स्टार्स ने उनके आंख मारने के अंदाज को कॉपी किया था। हालांकि, इसके बाद फिर कभी उन्हें वैसी लाइमलाइट नहीं मिली। अब एक बार फिर से प्रिया प्रकाश ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए फैंस का अटेंशन लिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने मांग में सिंदूर भरे अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं और ये उनकी अब तक की तस्वीरों में से बिल्कुल अलग दिख रही है।

IMG 20231020 WA0008 1
‘ विंग गर्ल ’ प्रिया का ट्रेडिशनल अंदाज



नई तस्वीरों में वे अपने ट्रेडिशनल अंदाज से हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आभा बिखेरतीं देखी जा सकती हैं जिसे लोग उन्हें बार- बार निहार रहे हैं। फोटोज में अभिनेत्री पारंपरिक कसावु साड़ी पहने एक तालाब के बीच में अलग- अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।

image editor output image1593724477 1697798635840
अभिनेत्री प्रिया का नया अंदाज

 

प्रिया ने दिलचस्प तस्वीरों में खुद को छोटे झुमके, हार और एक कमर चेन से सजाया है जो सोने से बनी हुई लगती है। उसके माथे पर लाल रंग का सिन्दूर और बिंदी भी है। तालाब में उनका इस तरह से पारंपरिक पोशाक में देखना लोगों को आश्चर्यजनक लग रहा है। प्रिया का ये रूप अनोखा दिख रहा है, क्योंकि वे गोल्डन बॉर्डर वाली सफेद साड़ी में लाल लिपिस्टिक और मांग में सिंदूर भरे दिख रही हैं। कई लोग उनकी खूबसूरत और आकर्षक आंखों की तारीफों में कमेंट्स कर रहे हैं।

IMG 20231020 WA0007
कजरारी आंखों वाली प्रिया

 

कजरारी आंखों वाली प्रिया की तस्वीरें देख आपको क्या लगता है कि क्या उन्होंने चुपके से शादी कर ली है? या फिर उनका ये सुहागन वाला रूप आने वाली उनकी किसी फिल्म से लिया गया है। लेकिन इन तस्वीरों के पीछे का सच तो सिर्फ प्रिया ही जानती हैं जो कुछ दिन बाद सामने आएगा।
बात अगर वर्कफ्रंट को लेकर करें तो प्रिया वारियर को आखिरी बार समुथिरकानी द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म बीआरओ में देखा गया था, जिसकी स्क्रिप्ट त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखी थी। फिल्म में पवन कल्याण और साई धर्म तेज मुख्य भूमिका में थे, वो 2021 की तमिल फिल्म विनोदया सीथम का आधिकारिक तेलुगु रीमेक था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here