पीएम मोदी बिहार के गया में रैली को संबोधित कर रहे हैं, देखें तस्वीरें, पटना न्यूज़ हिंदी में

0

[ad_1]

4 में से 1

PM मोदी बिहार के गया में रैली को संबोधित कर रहे हैं, देखें तस्वीरें - पटना समाचार हिंदी में

arrow right




गया। बिहार के गया के गांधी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान में अब कुछ ही दिन शेष है। सभी राजनीतिक दलों अपने प्रचार में पूरा दम लगा दिया है और इसी कड़ी में आज दिग्गज चुनावी मैदान में कूद रहे हैं। आज (शुक्रवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में चुनावी सभाएं हैं।

अपडेट करें

कोरोना महामारी के बीच ये दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है : PM मोदी
कोरोना महामारी के बीच ये दुनिया का पहला बड़ा चुनाव है, जहां इतनी बड़ी संख्या में मतदान होने वाला है। नज़र इस बात पर है कि खुद को सुरक्षित रखते हुए, बिहार लोकतंत्र को मजबूत कैसे करता है।

आज के बिहार में लालटेन की जरूरत नहीं : PM मोदी
आज आप एक नए बिहार को बनते देख रहे हैं। आज के बिहार में लालटेन की जरूरत खत्म हो गई है। आज बिहार के हर गरीब के घर में बिजली का कनेक्शन है, उजाला है।

बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, IIT, IIM जैसे संस्थान खोले जा रहे है : PM मोदी
आज बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, IIT, IIM जैसे संस्थान खोले जा रहे हैं। यहां बोधगया में भी तो IIM खुला है जिस पर करीब-करीब एक हज़ार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। वरना बिहार ने वो समय भी देखा है, जब यहां के बच्चे छोटे-छोटे स्कूलों के लिए तरस जाते थे।

बिहार के लोग महागठबंधन की रग-रग से वाकिफ है : PM मोदी

NDA के विरोध में इन लोगों ने मिलकर जो ‘पिटारा’ बनाया है, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं, उसकी रग-रग से बिहार के लोग वाकिफ हैं। वो लोग जो नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहें, आज वो NDA के विरोध में खड़े हैं।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here