नूंह अदालत ने एनडीपीएस मामलें में 6 दोषियों को सुनाई सजा, तीन नाइजीरियाई नागरिकों को 10-12 साल की कैद ।

0

http://नूंह अदालत ने एनडीपीएस मामलें में 6 दोषियों को सुनाई सजा, तीन नाइजीरियाई नागरिकों को 10-12 साल की कैद ।

नूंह । जिले की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रेनू राना की अदालत ने एक बड़े मादक पदार्थ तस्करी मामलें में छह आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है । इनमें तीन नाइजीरियाई नागरिक शामिल हैं, जिन्हें 10 से 12 साल की सश्रम कारावास की सजा दी गई है । मामला 2020 का है, जब कोरोना लॉकडाउन के दौरान नूंह पुलिस ने हेरोइन तस्करी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिसकी जांच में विदेशी नागरिकों की संलिप्तता सामने आई। एक नाइजीरियाई आरोपी को निर्दोष करार दिया गया ।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला 30 मार्च 2020 का है, जब कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान पुलिस स्टेशन सदर तावडू की टीम कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात थी । एक पुलिस पार्टी केएमपी टोल धुलावट के पास मौजूद थी । उसी दौरान सूचना मिली कि रफीक और मुबारिक निवासी गांव शिकारपुर, हेरोइन (चिट्टा) की खरीद-बिक्री में लिप्त हैं । वे पलवल से हेरोइन खरीदकर मोटरसाइकिल पर केएमपी के साथ कच्चे रास्ते से शिकारपुर जा रहे हैं ।

इस सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई, करीब 10 मिनट बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आते दिखे। उन्हें रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे तेजी से भागने लगे । कच्चे रास्ते के कारण 50 मीटर दूर जाकर मोटरसाइकिल फिसल गई और दोनों गिर पड़े । पुलिस ने उन्हें काबू में किया । नियम अनुसार दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई तो रफीक की पैंट जेब से पॉलीथिन में 10.80 ग्राम हेरोइन मिली जबकि मुबारिक की जेब से 10.850 ग्राम हेरोइन मिली । तावडू सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
जांच के दौरान पता चला कि रफीक और मुबारिक ने हेरोइन पलवल से खरीदी थी, जहां सोनू उर्फ लोकेश निवासी कुशक बडोली (पलवल) ने सप्लाई की थी । आगे की जांच में नाइजीरियाई नागरिकों की भूमिका उजागर हुई । इनमें चुकवुडी हेनरी, चिदेबेरे पॉल,इम्मुएल उर्फ चिदेरा इनोसेंट व ओम्नयी पीटर सोलोमन गिरफ्तार किए गए।

जिनमें ओम्नयी पीटर सोलोमन को निर्दोष पाया गया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रेनू राना की अदालत में मामलें की सुनवाई हुई । 5 साल तक मामलें की सुनवाई चली । नूंह पुलिस द्वारा जुटाए गए सभी सबूतों के आधार पर गत दो दिसंबर को अदालत ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया । जिन्हें मंगलवार को सजा सुनाई गई। इनमें दोषी मुबारिक व रफीक निवासी शिकारपुर, सोनू उर्फ लोकेश निवासी पलवल को एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास और पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना किया । जबकि नाइजीरियाई नागरिक चिदेबेरे पॉल को 10 वर्ष का सश्रम कारावास और दस हजार रुपये का जुर्माना किया । चुकवुडी हेनरी व इम्मुएल उर्फ चिदेरा इनोसेंट को 12- 12 वर्ष का सश्रम कारावास और दस दस हजार रुपये रुपये जुर्माना लगाया गया । जुर्माना न देने पर 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा ।

नूंह :- आमजन के खोये हुए 36 मोबाईलों को साईबर सैल, नूंह की पुलिस टीम ने ट्रैस कर उनके मालिकों को सौंपां –

 पुलिस अधीक्षक, नूंह ने असल मालिकों को सौपें मोबाईल –

 मोबाइल पाकर मोबाईल मालिकों के चेहरे पर छाई खुशी, नूंह पुलिस द्वारा की जा रही इस सराहनीय पहल की आम लोगों ने की प्रशंसा ।

 बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग दस लाख रुपये ।

               पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुये साईबर सैल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार एंव उनकी टीम ने माह अक्टूबर 2025 में लाखों रूपये कीमत के 36 मोबाईल फोनों को ट्रेस करते हुये बरामद किया है जिन्हें श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानपूर्वक उनके मालिको को सौंपा गया है । बरामद मोबाईल अलग-अलग कम्पनी के थे जिनकी कीमत करीब दस लाख रूपये है । खोये हुये मोबाईलों को पाकर मोबाईल मालिकों के चेहेरे पर खुशी छलक पडी तथा उन्होनें पुलिस द्वारा उनके खोये हुये मोबाईल बरामद कर सौंपने पर नूंह पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की प्रशंसा की ।
 बता दें कि इससे पहले भी जिला नूंह पुलिस ने अक्टूबर 2025 में लाखों रुपए के मोबाइलों को ट्रेस करके उनके असल मालिकों के हवाले किया था ।
 इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने साईबर सैल ईन्चार्ज सुरेश कुमार वा उनकी टीम की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें शाबाशी देकर उनका उत्साहवर्धन किया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here