भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर की ऐतिहासिक सुजानगंगा नहर में मरी लाखो मछलियों का मामला सामने आने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग ने सुजान गंगा का घोड़ा घाट, खिरनी घाट होते हुए नहर के चारों ओर लिया जायजा। नगर निगम मेयर अभिजीत कुमार एवं नगर निगम आयुक्त श्रीमती नीलिमा तक्षक भी उनके साथ रहे मौजूद। डॉ गर्ग ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते अगले 3-4 दिन में नहर की सफाई का आमजन को दिया है आश्वासन। राज्यमंत्री ने नहर को लेकर आमजन की सुरक्षा को तबज्जो देते हुए सुजानगंगा के सौंदर्यीकरण के लिए भी नगरनिगम आयुक्त नीलिमा तक्षक को एक्शन प्लान बनाने के लिए कहा ।


