[ad_1]
khaskhabar.com: गुरुवार, 29 अक्टूबर, 2020 5:26 PM

जयपुर । जयपुर हैरिटेज, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर नगर निगमों में प्रथम चरण के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया । सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ ।
जयपुर हैरिटेज के 100, जोधपुर उत्तर के 80 और कोटा उत्तर के 70 कुल 250 वार्डों के लिए मतदान हुआ । जयपुर में 430, जोधपुर में 296 और कोटा में 225 और कुल 951 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया । पहले चरण में 2761 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ । इन तीनों नगर निगमों में दूसरे चरण का मतदान 1 नवंबर को होगा । मतगणना 3 नवंबर को होगी ।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य – शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वेब शीर्षक-नगर निगम चुनाव 2020 – गुरुवार को जयपुर विरासत, जोधपुर उत्तर और कोटा उत्तर के नगर निगमों में प्रथम चरण का मतदान
[ad_2]
Source link


