दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया

0

http://दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया

हिसार, 2 दिसम्बर। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्य अभियंता श्री अतुल पसरीजा, श्री रजनीश गर्ग, अधीक्षक अभियंता श्री एस.एस. सांगवान, श्री अनुपम कटियार, श्री एस.एस. राय, वरिष्ठ निजी सहायक श्रीमती बीरमती एवं अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत प्रबंध निदेशक ने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए बिजली वितरण क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि के लिए उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ निर्बाध व सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिष्चित करने के लिए बिजली वितरण प्रणाली को और भी सुदृढ़ किया जाएगा।  

श्री विक्रम 2014 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। हरियाणा सरकार द्वारा दिए गए अनेकों दायित्वों को निभाते हुए फरीदाबाद के उपायुक्त पद से स्थानांतरित होकर अब दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here