जाखल ब्लॉक के गांव चांदपुर में घने कोहरे के कारण एक वेगनआर कार भाखड़ा नहर में गिर गई।

0

http://जाखल ब्लॉक के गांव चांदपुर में घने कोहरे के कारण एक वेगनआर कार भाखड़ा नहर में गिर गई।

फतेहाबाद जिले से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है।
जाखल ब्लॉक के गांव चांदपुर में घने कोहरे के कारण एक वेगनआर कार भाखड़ा नहर में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी टोहाना की ओर से आ रही थी, लेकिन कोहरा इतना घना था कि ड्राइवर को आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में एक बच्चा, एक बुजुर्ग महिला और दो पुरुष सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव चांदपुर के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ाके की ठंड के बावजूद ठंडे पानी में उतरकर रेस्क्यू में जुट गए। ग्रामीणों की मानवता और साहस की हर तरफ सराहना हो रही है।

ग्रामीणों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं, प्रशासन और पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

यह गांव जाखल मंडी थाना क्षेत्र में आता है और चांदपुर सिर के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल पूरे इलाके में कोहरे के चलते हालात बेहद खराब बने हुए हैं।

आपको बता दें कि इन दिनों फतेहाबाद और आसपास के इलाकों में घना कोहरा लगातार हादसों की वजह बन रहा है, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। बताते चलें कि गाड़ी हरियाणा के फरीदाबाद नंबर की बताई जा रही है, फिलहाल कोशिश जारी है… देखने वाली बात होगी कि इसमें क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here