[ad_1]
khaskhabar.com : सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 12:15 PM

जयपुर। झोटवाडा इलाके में बाइक सवार दो बदमाश गणेश मंदिर दर्शन करने जा रही एक युवती से मोबाइल छीनकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि गौरव पथ भौमिया नगर झोटवाडा निवासी अक्षिता भारद्वाज ने मामला दर्ज कराया है। शाम करीब पांच बजे वह गणेश मंदिर दर्शन करने जा रही थी, इसी दौरान शोभा नर्सिग के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए।
जिन्होंने उसके हाथ में लगा एप्पल मोबाइल छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश तेजी से गलियों में ओंझल हो गए। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
[ad_2]
Source link

