[ad_1]
khaskhabar.com : मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 1:10 PM

जयपुर। एक व्यक्ति के बैंक खाते में सेंध लगाकर हजारों रुपए की ऑनलाइन ठगी करने का मामला गांधी नगर थाने में दर्ज हुआ है।
पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन ठगी की वारदात महात्मा गांधी मार्ग बापू नगर निवासी डॉ. प्रमोद आर्य के साथ हुई। उनके बैंक खाते में सेंध मारकर शातिर ठग ने हजारों रुपए दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए।
मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़त को ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
[ad_2]
Source link

