जयपुर फार्महाउस में पकड़े गए लाखों रुपये, 6 बुकी गिरफ्तार, 58 मोबाइल बरामद, जयपुर समाचार हिंदी में

0

[ad_1]

1 का 1

जयपुर फार्महाउस में पकड़े गए लाखों रुपये, 6 सटोरिये गिरफ्तार, 58 मोबाइल बरामद- जयपुर समाचार हिंदी में




जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने आलीशान फार्महाउस में आईपीएल क्रिकेट मैच पर गुरुवार रात करोड़ों रुपए का सट्टा पकड़ा है। पुलिस ने छह सटोरियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में सट्टा उपकरण, नकदी व पुलिस व मीडिया के फजी आईकार्ड जब्त किए है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते आरोपित मुकेश मालपाणी (36) निवासी सुजानगढ चुरू हाल किराएदार श्यामकुंज फार्महाउस अखैपुरा विश्वकर्मा, मोहित कुमार (28) निवासी पंचकूला चड़ीगढ हरियाणा, फिरोज अंसारी (27), सुजल कुमार दास (36), प्रमोद वैद्य (52) और रमेश पारीक (40) निवासी पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है।

देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि अखैपुरा स्थित श्यामकुंज फार्म हाउस पर कुछ लोग आईपील क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर फार्महाउस की घेराबंदी कर दबिश दी। क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते मिले छहों नामी सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 74 हजार रुपए सट्टा रकम, एक अटैची मशीन, जिसमें सट्टा के लिए मोबाइल फोन, स्पीकर आदि का सिस्टम जुड़ा हुआ है।

अटैची में 21 मोबाइल, चार्जर व डाटा केबल स्पीकर से जुड़े, 37 अन्य मोबाइल कुल 58 मोबाइल, 4 लेपटॉप, 3 एलईडी, 5 बिजली के पावर बोड्र साईज एक रूम वाईस रिकार्डर, सेपटॉप बॉक्स, एक वाईफाई डोंगल, दो रिमोट कंट्रोल व दो कीबोर्ड व करोड़ों रुपए सट्टे का हिसाब-किताब जब्त किया गया है।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वेब शीर्षक-जयपुर फार्महाउस में पकड़ा गया लाखों का सट्टा, 6 बुकी गिरफ्तार, 58 मोबाइल बरामद



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here