जयपुर ग्रेटर, जोधपुर साउथ और कोटा साउथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, जयपुर न्यूज़ के लिए रविवार को वोटिंग हिंदी में

0

[ad_1]

1 का 1

जयपुर ग्रेटर, जोधपुर साउथ और कोटा साउथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए रविवार को वोटिंग - जयपुर न्यूज इन हिंदी




जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर ग्रेटर, जोधपुर दक्षिण और कोटा दक्षिण नगर निगमों में 1 नवंबर (रविवार) को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने निगमों के मतदाताओं से कोरोना संबंधी सभी दिशा-निर्देशों की पालना के साथ ‘सुरक्षित‘ और ‘शांतिपूर्ण‘ मतदान की अपील की है। दूसरे चरण के लिए मतदान 1 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक होगा, जबकि सभी निगमों की मतगणना 3 नवंबर को प्रातः 9 बजे से की जाएगी।

मेहरा ने कहा कि मतदाता मतदान से पहले मतदान केंद्र से जुड़ी सभी जानकारी आयोग की वेबसाइट sec.rajasthan.gov.in या ‘एसएमएस सेवा‘ के जरिए भी ले सकते हैं। मतदाता वेबसाइट पर नाम या इपिक कार्ड नंबर द्वारा भी मतदाता सूची में स्वयं का नाम एवं संबंधित मतदान केंद्र की जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाताओं को निर्वाचक नामावली में मतदाता से संबंधित प्रविष्टि जैसे मतदाता का नाम, वार्ड नम्बर, मतदाता क्रमांक एवं मतदान केंद्र आदि की जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई भी मतदाता मोबाइल नम्बर 7065051222 पर SEC VOTER अंकित कर स्पेस के बाद Epic No अंकित कर SMS करेगा तो SMS के जरिए चंद सैकंड में ही उससे संबंधित प्रविष्टि का विवरण प्राप्त हो जाएगा।

मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण में 310 वार्डों के 3211 मतदान केंद्रों पर 19 लाख 45 हजार 575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसमें जयपुर ग्रेटर के 150 वार्डों के 12 लाख 29 हजार 202 मतदाताओं में 6 लाख 45 हजार 388 पुरुष, 5 लाख 83 हजार 801 महिला व 13 अन्य, जोधपुर दक्षिण के 80 वार्डों के 3 लाख 40 हजार 56 मतदाताओं में से 1 लाख 76 हजार 6 पुरुष, 1 लाख 64 हजार 46 महिला व 4 अन्य और कोटा दक्षिण के 80 वार्डों के 3 लाख 76 हजार 317 मतदाताओं में से 1 लाख 93 हजार 984 पुरुष, 1 लाख 82 हजार 329 महिला व 4 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

चुनाव आयुक्त ने बताया कि जयपुर ग्रेटर के 150, जोधपुर दक्षिण के 80 और कोटा दक्षिण के 80 कुल 310 वार्डों के लिए मतदान होगा। उन्होंने बताया कि जयपुर में 686, जोधपुर में 312 और कोटा में 289 और कुल 1287 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला रविवार को मतदाता करेंगे। दूसरे चरण में 3211 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान केंद्रों की संख्या में भी इजाफा किया गया है और मतदान समय को भी आधा घंटा अधिक बढ़ाया है ताकि मतदाता भीड़ का हिस्सा बने बिना अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

मेहरा ने बताया कि दूसरे चरण में 3 हजार 662 ईवीएम मशीनों के द्वारा चुनाव करवाए जाएंगे। सभी निकायों में लगभग 30 प्रतिशत मशीनें रिजर्व में रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान मशीनों में किसी भी तरह की परेशानी आने पर प्रत्येक निकाय में इलेक्ट्रोनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के इंजीनियर्स हर समय उपलब्ध रहेंगे। आयुक्त कार्यालय में भी इंजीनियर तकनीकी मदद के लिए सजग रहेंगे।

ये भी पढ़ें – अपने राज्य – शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वेब शीर्षक-जयपुर ग्रेटर, जोधपुर साउथ और कोटा साउथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए रविवार को वोटिंग हुई



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here