Beauty Tips
Coffee ice cubes में छिपा है चमकते चेहरे का राज हर महिला एक खूबसूरत ग्लोइंग स्किन की चाहत रखती है। इस चाहत को पूरी करने के लिए महिलाएं कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करती हैं। मगर बाजार के ब्यूटी प्रोडक्ट स्किन को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
Uses of Coffee Ice Cubes
कॉफी आइस क्यूब के इस्तेमाल से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे फेसवॉश से साफ पानी से धो ले।
चेहरे को धोने के बाद इसे तौलिए की मदद से थपथपाकर अच्छे से सुखाएं।
चेहरा अच्छे से सूख जाने के बाद किसी सूती कपड़े में कॉफी आइस क्यूब को लपेटें।
अब इससे अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में 5 से 10 मिनट तक मसाज करें।
इस कॉफी आइस क्यूब के कपड़े को पूरे चेहरे पर घुमाएं इसे किसी एक जगह पर ज्यादा देर तक न रखें।
आप अपने चेहरे पर कॉफी आइस क्यूब का इस्तेमाल सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

Coffee ice cubes के इस्तेमाल से सनबर्न, फाइन लाइन्स, झुर्रियां, काले धब्बे, मुंहासे, डल स्किन व अन्य कई स्किन प्रॉब्लम्स को चुटकियों में दूर कर सकेंगे। स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए कॉफी से बने आइसक्यूब्स रामबाण इलाज साबित हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं कॉफी आइस क्यूब बनाने का सही तरीका क्या है। इसे कैसे इस्तेमाल में लाया जा सकता है और इसे लगाने के फायदों के बारे में।
कैसे बनाएं Coffee Ice Cubes
कॉफी आइस क्यूब बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 1 गिलास पानी को गर्म कर लें।
इसके बाद जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें 2 चम्मच कड़क कॉफी डालें और अब एक मिनट तक दोबारा उबालें।
फिर इस गर्म पानी में 1/2 छोटा चम्मच शहद मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
अब जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इसे आइस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
ज्यादा फायदा के लिए इस कॉफी के पानी में आप गुलाब जल, एलोवेरा भी मिला सकती हैं।
फ्रीज में 4 से 5 घंटे रखने के बाद आपकी कॉफी आइस क्यूब तैयार हो जाएंगी। इन्हें आप कभी भी इस्तेमाल में लाकर अपनी स्किन को तरोताजा बना सकती हैं।
Benefits of Coffee Ice Cubes
• त्वचा नैचुरली तरीके से होगी टाइट
• चेहरे में जमा एक्स्ट्रा तेल साफ हो जाता है
• ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है
• चेहरे पर दिखेगी फ्रेशनेस
• त्वचा नैचुरली तरीके से होगी टाइट
• चेहरे में जमा एक्स्ट्रा तेल साफ हो जाता है
• ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है
• चेहरे पर दिखेगी फ्रेशनेस
• आप अपने चेहरे की खोई हुई रौनक वापिस पा सकते हैं
• सनटैन से करेगा बचाव
• गर्मी के मौसम में त्वचा को ठंडक भी पहुंचती है

कॉफी आइस क्यूब को इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से लें राय। गर्मी के मौसम में भी जिन लोगों की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है। उन्हें इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट से राय जरूर लेनी चाहिए। इसके साथ ही कॉफी या किसी भी अन्य तरह के आइस क्यूब का इस्तेमाल करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट करने के 5 से 10 मिनट के बाद अगर आपको चेहरे पर किसी भी तरह का बदलाव यानि सूजन, दर्द या खुजली का एहसास हो तो कॉफी आइस क्यूब को इस्तेमाल में न लाएं।


