उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर– जेनिफर लोपेज पर बरसे फूल, रॉयल वेडिंग में जगमगा उठा बॉलीवुड

0

http://उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर– जेनिफर लोपेज पर बरसे फूल, रॉयल वेडिंग में जगमगा उठा बॉलीवुड उदयपुर एक बार फिर दुनिया की सबसे ग्लैमरस और शाही शादी का गवाह बना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन जब बॉलीवुड गानों पर झूमते दिखे, तो पूरा माहौल उत्साह से भर गया। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने इस जोड़ी के साथ स्टेज पर धमाकेदार डांस किया, जिसने इस रॉयल वेडिंग के समारोहों को और भव्य बना दिया।
यह हाई-प्रोफाइल कपल अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचा है। शुक्रवार की शाम वेडिंग फंक्शंस में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें कई बड़े सितारों ने परफॉर्म कर मेहमानों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

image


वरुण धवन, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस और रणवीर सिंह सहित कई सितारों ने देसी गानों पर ऐसे स्टेप्स दिखाए कि विदेशी मेहमान भी खुद को डांस फ्लोर पर आने से रोक नहीं पाए।
शाम का एक और आकर्षण रहे फिल्ममेकर करण जौहर, जिन्होंने दूल्हा वामसी गडिराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना के साथ एक मजेदार टॉक शो किया। करण के सिग्नेचर ह्यूमर ने माहौल को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया।


इस भव्य आयोजन में हॉलीवुड का तड़का तब लगा, जब शुक्रवार रात जेनिफर लोपेज उदयपुर पहुंचीं। लीला पैलेस में उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में फूल बरसाकर स्वागत किया गया। शनिवार की शाम होने वाली हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज, पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के साथ परफॉर्म करने वाली हैं। जस्टिन बीबर भी आज दोपहर उदयपुर पहुंचने वाले हैं। दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस सिटी पैलेस के शाहीनदार माणक चौक में होगी, जहां पहले से ही ग्लोबल लेवल की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

image 1


वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत शुक्रवार को ताज लेक पैलेस में हुई हल्दी की रस्म से हुई। पीले पारंपरिक परिधानों में मेहमानों ने संगीत और नृत्य के बीच रस्म का आनंद लिया। आज शाम 8 बजे माणक चौक में ही मेहंदी और डिनर का आयोजन रखा गया है। इसके बाद रात 11:30 से 1 बजे तक दो अलग-अलग वेन्यू—ताज लेक पैलेस और लीला पैलेस—में आफ्टर पार्टी आयोजित की जाएगी।


मुख्य वेडिंग कार्यक्रम 23 नवंबर को जगमंदिर आइलैंड पैलेस में होगा, जो पिछोला झील के बीच स्थित है और अपनी शाही सुंदरता के लिए विश्वप्रसिद्ध है।
शादी की बारात आज शाम 4 बजे से 5:30 बजे के बीच सिटी पैलेस की बड़ी पाल से निकलेगी और रामेश्वर घाट पहुंचकर समाप्त होगी। पारंपरिक राजस्थानी ढोल, शहनाई और आतिशबाज़ी के बीच बारात एक शाही जुलूस का रूप लेगी।


उदयपुर की झीलों, महलों और जगमगाती रोशनी के बीच यह शादी न सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की सबसे चर्चित शादियों में से एक बन चुकी है। बॉलीवुड और हॉलीवुड सितारों का यह संगम सोशल मीडिया पर भी लगातार ट्रेंड कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here